Auraiya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी का खेत में बिना कपड़ों के शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। परिवार वालों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
कांग्रेस पार्टी की ओर भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने लिखा, यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में ‘यूपी नंबर 1’ है। लेकिन कोई ‘जंगलराज’ नहीं कहेगा…’
खेत पर गई थी किशोरी, वापस नहीं लौटी
घटना औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां सोमवार सुबह एक किशोरी शौच के लिए खेतों में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। तभी गांव वालों ने किशोरी का शव एक बाजरे के खेत में पड़ा देखा, लेकिन गांव वालों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि वह बिना कपड़ों के है। घटना के बाद गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया
वहीं पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके की निरीक्षण किया। वहीं गांव वालों और किशोरी के परिवार वालों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि किशोरी सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत पर जाने के लिए निकली थी। वहीं करीब 10 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। वहीं औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि परिवार वालों ने किसी व्यक्ति विशेष पर शक नहीं जताया है। शव को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
31 mins agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
6 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
7 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
8 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines