UP: खेत में बिना कपड़ों के मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Auraiya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी का खेत में बिना कपड़ों के शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। परिवार वालों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
कांग्रेस पार्टी की ओर भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने लिखा, यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में ‘यूपी नंबर 1’ है। लेकिन कोई ‘जंगलराज’ नहीं कहेगा…’
यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला।
पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है।
लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा… pic.twitter.com/2m8ok7OrTj
— Congress (@INCIndia) October 3, 2022
घटना औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां सोमवार सुबह एक किशोरी शौच के लिए खेतों में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। तभी गांव वालों ने किशोरी का शव एक बाजरे के खेत में पड़ा देखा, लेकिन गांव वालों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि वह बिना कपड़ों के है। घटना के बाद गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया।
#Auraiya_police
थाना दिबियापुर के अन्तर्गत किशोरी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया @ipsCharuNigam द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/nK74PSh4MK— Auraiya Police (@auraiyapolice) October 3, 2022
वहीं पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके की निरीक्षण किया। वहीं गांव वालों और किशोरी के परिवार वालों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि किशोरी सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत पर जाने के लिए निकली थी। वहीं करीब 10 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। वहीं औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि परिवार वालों ने किसी व्यक्ति विशेष पर शक नहीं जताया है। शव को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: