महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने के अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हुंकार भरी है। सोमवार को मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि ‘मैं संजय राउत के साथ हूं, मुझे संजय राउत पर गर्व है ‘
उन्होंने कहा फिल्म ‘पुष्पा’ में एक डायलॉग है- ‘झुकेगा नहीं’। लेकिन असली शिवसैनिक वही है जो झुकेगा नहीं और वे हैं संजय राउत। वह बोले जो कहते थे वो झुकेंगे नहीं आज वो सब एक तरफ हैं। जबकि यह बालासाहेब ने हमें नहीं सिखाया। राउत ही सच्चे शिवसैनिक। जो झुके नहीं।
वक्त बदलता है
आगे उन्होंने कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी गलत है। वह बोले की वक्त हमेशा बदलता रहता है। झुकने वाला कभी शिवसैनिक नहीं हो सकता। बता दें कि पीएमएलए कोर्ट में संजय राउत की जल्द पेशी है। जहां ईडी शिवसेना सांसद की रिमांग की मांग करेगी। इससे पहले ईडी दफ्तार व कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में संजय राउत के समर्थन एकत्रित थे। पुलिस ने दोनों जगह बैरिकेडिंग कर दी।
16 घंटे पूछताछ
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 घंटे की लंबी पूछताछ के राउत को रविवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने संजय राउत को पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया है। ईडी आज उन्हें विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगेगी।
11.5 लाख बरामद
उधर संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी दस्तावेज के सहारे संजय राउत को पात्रा चॉल से जोड़ने की कोशिश हो रही है। बताया जा रहा है कि संजय राउत के घर से ईडी को 11.5 लाख रुपए मिले हैं। संजय राउत से ईडी उन पैसों की जानकारी मांग रही है कि आखिर ये पैसे किसके है और कहां से आए हैं? ईडी के एक बड़े अधिकारी ने बताया की इन पैसों से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। इसके अलावा संजय राउत के घर से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किया गया है, जो कि पात्रा चॉल जुड़े है। इन सभी दस्तावेजो और नगदी को लेकर ईडी की टीम ईडी दफ्तर पहुंची थी।
क्या है पात्रा चॉल केस
पात्रा चॉल घोटाला मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर का है। यह इलाका पात्रा चॉल के नाम से लोकप्रिय है। यह 47 एकड़ में फैला है, जिसमें कुल 672 घर हैं। इसी पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना में धांधली के मामले की जांच अब ईडी के हाथों में है। पुनर्वास का ठेका गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (GACPL) को दे दिया था। लेकिन, 14 साल बाद भी लोगों को घर नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
2 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
3 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
13 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
13 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
14 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines