मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि पार्टी की दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी को यकीन नहीं है कि उसे आयोजन की अनुमति मिलेगी या नहीं। हालांकि ठाकरे ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह शिवाजी पार्क मैदान में ही दशहरा रैली करेंगे।
अभी पढ़ें – AAP vs BJP: दिल्ली विधानसभा कैंपस में दोनों पार्टियों के नेताओं ने रातभर दिया धरना, लगाए ये आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में बहुत कुछ हो रहा है जिसके बारे में वह दशहरा रैली में बोलेंगे”। उन्होंने कहा शिवसेना की दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी। इस रैली में राज्य भर से शिवसैनिक पहुंचेंगे। हमें इन तकनीकी बातों की जानकारी नहीं है कि सरकार अनुमति देगी या नहीं। हम रैली करेंगे। हमारे लिए यह मायने नहीं रखता कि दूसरे रैलियां करेंगे या नहीं। जिसके खून में वफादारी है वह शिवसेना है। शिवसेना देशद्रोहियों से नहीं, बल्कि शिवसैनिकों के खून से बढ़ी है।”
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: बंद का दिखा मिलाजुला असर , स्कूल खुले तो दुकानें थी बंद
आगे उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की धरती देशद्रोही के बाद पुरुषों को जन्म देती है, नपुंसक को नहीं। लोग आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी के साथ जाते हैं लेकिन लोग शिवसेना के पास आ रहे हैं। मैं जो कहना चाहता हूं, दशहरा रैली में कहूंगा।”
भाजपा पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा, ‘भाजपा ने लोगों में यह अफवाह फैला दी थी कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ दिया है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है। मातोश्री के दरवाजे उन लोगों के लिए हमेशा खुले हैं जो सोचते हैं कि असली हिंदुत्व केवल शिवसेना है। वह बोले मैं महाराष्ट्र और हिंदुत्व की पहचान को मजबूत करने के लिए एक साथ आने की अपील करता हूं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 hr agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
5 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
13 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
14 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
15 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
15 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
15 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
16 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने अभ्यास सत्र के दौरान जीता टीम का भरोसा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines