U19 World Cup 2024: टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की चुनौती, क्या कहता है पुराना रिकॉर्ड?

U19 World Cup 2024 IND vs BAN: अंडर-19 विश्व कप 2024 में आज भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होने जा रहा है।

U19 World Cup 2024 india vs bangladesh live

भारत और बांग्लादेश के बीच होगी भिड़ंत Image Credit: Social Media

U19 World Cup 2024 IND vs BAN: अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार 19 जनवरी से हो चुकी है। इस बार अंडर-19 विश्व कप साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। वहीं भारतीय टीम शनिवार से अपने अंडर-19 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत करने वाली है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पड़ोसी देश बांग्लादेश से होने वाला है।

विज्ञापन

उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम इंडिया बांग्लादेश को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। टीम इंडिया बांग्लादेश को हराकर अपने अंडर-19 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला मंगुआंग ओवल में खेला जाएगा।

विज्ञापन

फाइनल में भारत को हरा चुका है बांग्लादेश

वैसे तो भारतीय टीम बांग्लादेश से कई बेहतर है फिर भी विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों टीम इंडिया को पहले भी हार मिल चुकी है। साल 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराया था। इस हार के साथ टीम इंडिया का पांचवी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया था।

विज्ञापन

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 विश्व कप खिताब को अपने नाम किया था। वहीं टीम इंडिया सबसे ज्यादा 5 बार अंडर-19 विश्व कप को अपने नाम कर चुकी है। साल 2022 अंडर-19 विश्व कप को भी टीम इंडिया ने जीता था। अब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

विज्ञापन

कहां और कब देखें मैच

अंडर-19 विश्व कप 2024 में होने वाले भारत और बांग्लादेश के मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार पर भी होगी, जहां आप फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ