Twin Towers Demolition:  सोसाइटी की चारदीवारी क्षतिग्रस्त, 100 पानी के टैंकर और 300 सफाई कर्मचारी तैनात

nttt

नोएडा: सुपरटेक ट्विन टावर्स ढहाए जाने के बाद उसके मलबे की चपेट में आने से पास की एक सोसाइटी एटीएस की 10 मीटर की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बारे में मीडिया को दिए बयान में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने रविवार को कहा ने कहा कि विध्वंस सफलतापूर्वक किया गया था और आसपास के खाली सोसाइटियों के निवासियों को रात में अपने घरों में लौटने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 एयर पॉल्यूशन कंट्रोल

विज्ञापन

आगे सीईओ ने कहा, “सुपरटेक ट्विन टावर्स का नियोजित विध्वंस दोपहर 2:30 बजे सफलतापूर्वक किया गया। सफाई का काम शुरू हो गया है और आपूर्ति बहाली जल्द ही शुरू हो जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि विध्वंस से पहले और बाद में करीब सात बजे एक्यूआई डेटा लगभग समान है। एक्यूआई पर लगातार निगरानी की जा रही है। सीईओ ने कहा करीब 100 पानी के टैंकर और 300 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।”

विज्ञापन

15 सेकंड में धाराशायी

बता दें कि सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए 3700 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया गया था। 9 साल तक चले कानूनी लड़ाई के बाद ये टावर आज मात्र 15 सेकंड में धाराशायी हो गया। ट्विन टावर के गिरने के बाद आसपास धुएं का गुब्बार फैल गया। ध्वस्त किए गए टावरों में एपेक्स (32 मंजिला) और सेयेन (29 मंजिला) शामिल था, जो एमराल्ड कोर्ट का हिस्सा था। दोनों टावरों के निर्माण के संबंध में कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था जिसके बाद मामला पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फैसला रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पक्ष में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ