हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseTonga में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

विज्ञापन

नई दिल्ली: शुक्रवार देर रात दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश टोंगा के पास समुद्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी से लगभग 207 किमी दूर समुद्र में ये भूकंप आया। भूकंप के बाद टोंगा सरकार ने शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी की और निवासियों को दूसरे देश की भूमि पर जाने की चेतावनी दी।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप 24.8 किमी (15.4 मील) की गहराई पर था जो नेयाफू के दक्षिण-पूर्व में लगभग 207 किमी पूर्व में समुद्र में है।

अभी पढ़ें अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में महसूस किए गए भूकंप के झटके

विज्ञापन

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) के अनुसार, अमेरिकी समोआ के लिए सुनामी की सलाह भी जारी की गई थी। इसने कहा कि भूकंप से खतरनाक सुनामी लहरें नीयू और टोंगा के तटों के साथ भूकंप के केंद्र के 300 किमी के भीतर संभव हैं। टोंगा की मौसम सेवा ने निवासियों को जगह खाली करने की चेतावनी दी।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola