उत्तर प्रदेश के भदोही में दर्दनाक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से दो बच्चों सहित 3 की मौत, 42 घायल

Petrol bomb thrown at priest in Rajsamand

Petrol bomb thrown at priest in Rajsamand

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतकों में दो 12 वर्षीय, और 10 वर्षीय बच्चों और एक 45 वर्षीय महिला शामिल हैं, जबकि 42 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई जब पूजा स्थल के अंदर करीब 300 लोगों के साथ आरती की जा रही थी। नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 33 लोगों को नजदीकी वाराणसी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन मामले की अभी जांच की जा रही है।
डीएम जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ