Tomato price: स्वतंत्रता दिवस पर महंगाई से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अगस्त से 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। टमाटर बेचने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) को दी है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने थोक बाजार में टमाटर की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए यह फैसला लिया है।
इन शहरों में एजेंसी बेचेगी टमाटर
दिल्ली-NCR, जयपुर, कोटा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर में एनसीसीएफ और नाफेड के सेंटर हैं। यहां फुटकर में टमाटर की बिक्री की जाएगी।
14 जुलाई से सरकार ने शुरू की खुदरा बिक्री
केंद्र सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई को शुरू की थी। दिल्ली में कुल 70 जगहों पर टमाटर की बिक्री हुई। जबकि दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में 15 जगहों पर टमाटर बेचे गए।
कब-कब घटाए गए टमाटर के दाम
शुरुआत में केंद्र सरकार ने एक किलो टमाटर की कीमत 90 रखी थी। बाद में 10 रुपए घटाकर इसे 80 रुपए प्रति किलो कर दिया गया। 20 जुलाई को एक बार फिर दाम घटाए गए। फिर एक किलो टमाटर 70 रुपए में मिलने लगा। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के जरिए भी टमाटर ग्राहकों को मुहैया कराए जा रहे हैं।
अब तक 15 लाख किलो टमाटर खरीदे
एनसीसीएफ और एनएएफईडी ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदकर देशभर में भेजा था। 13 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार एजेंसियों ने 15 हजार क्विंटल टमाटर खरीदा है।
यह भी पढ़ें: NEET Exam: दो बार फेल हुआ तो छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पिता ने भी दी जान, सीएम ने जताया दुख
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
49 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
3 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
5 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
13 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
15 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines