Parliament Budget Session: राहुल गांधी के बयान और अदाणी मुद्दे पर विवाद के बीच संसद के दोनों सदनों को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी।
उधर सदन के स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
खड़गे ने नड्डा को बताया एंटीनेशनल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नड्डा के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को देश विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा, “नड्डा खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं? लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”
राहुल देश विरोधी टूलकिट का हिस्सा बने
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो जारी कर कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई है। जनता के बार-बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी इस तरह देश विरोध टूलकिट का एक परमानेंट हिस्सा बन गए हैं।
दूसरे चरण के पहले चार दिन राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण और अडाणी मामले के कारण स्थगित करने पड़े। राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की और सदन में अपनी बात रखने के लिए वक्त मांगा था। आज अगर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती है तो राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं।
हंगामे की भेंट चढ़े चार दिन
बता दें कि 13 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले चार दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। गुरुवार को पहले कार्यवाही 2 बजे तक के लिए और उसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि अगर राहुल गांधी कुछ कहते हैं और उनकी वजह से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हैं तो इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते। लेकिन अगर वे देश का अपमान करेंगे तो एक भारतीय के तौर पर हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि राहुल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रिजिजू को जवाब देते हुए कहा कि इससे पहले कई मौकों पर पीएम विदेश जाकर भी बोले हैं। ऐसे में सवाल हीं नहीं उठता कि राहुल अपने बयान को लेकर माफी मांगें।
राहुल ने सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले विदेश दौरे से लौटे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे। सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित होने के बाद उन्होंने लंदन में दिए भाषण के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज सुबह संसद गया। मैंने स्पीकर से कहा कि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं।
सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर विदेश में लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप लगाया है। इसलिए मेरा हक है कि मैं संसद में अपनी बात रखूं। लेकिन महज एक मिनट में सदन को स्थगित कर दिया गया। मैं आशावान हूं कि कल शुक्रवार को बोलने दिया जाएगा। क्योंकि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं।
मुद्दों से भटकाने के लिए ये तमाशा
सरकार के मंत्रियों द्वारा माफी मांगने की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरा मामला मुद्दों से भटकाने का है। सरकार और पीएम अडानी मामले से डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने यह ‘तमाशा’ तैयार किया है। मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा। मुख्य सवाल यही है कि मोदीजी और अडानीजी के बीच क्या संबंध है?
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
26 mins agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines