JEE Mains 2021 का मुख्य हैकर दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
Edited By Amit Kasana

JEE Mains 2021 cbi investigation
Edited By Amit Kasana

JEE Mains 2021 cbi investigation
नई दिल्ली: सीबीआई ने JEE Mains 2021 के मुख्य हैकर को दिल्ली एयरपोर्ट से धर-दबोचा है। सूत्रों के अनुसार यह रूसी नागरिक जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इमिग्रेशन विभाग ने उसे हिरासत में लिया। इमिग्रेशन को सीबीआई की तरफ से इसका पहले ही इनपुट दिया गया था।
CBI is interrogating a Russian national after taking him over from Bureau of Immigration at IGI Airport, Delhi where he was detianed on his arrival from Kazakhstan based on LOC issued by CBI in software tampering case of JEE Mains 2021. He was main hacker in the case: CBI Sources
— ANI (@ANI) October 3, 2022
सूत्रों के अनुसार आरोपी वह JEE Mains 2021 में हुई कथित गड़बड़ी का मुख्य आरोपी है। संभावना है कि उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जिससे इस मामले में पुख्ता सुबूत एकत्रित किए जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी कजाकिस्तान से आया है।
गौरतलब है कि JEE Mains 2021 परीक्षा में कथित गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इससे पहले एजेंसी ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों सिद्धार्थ कृष्णा, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय के अलावा अन्य के खिलाफ परीक्षा में कथित हेरफेर के लिए मामला दर्ज किया था।
यह आरोप लगाया गया था कि तीनों निदेशक व अन्य ने ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर की। हरियाणा के सोनीपत में एक चुने हुए परीक्षा केंद्र से रिमोट एक्सेस के माध्यम से पेपर हल किया। छात्रों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले का झांसा दिया।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: