उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक मंगलवार शाम देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी बोले महाकाल लोक में सब कुछ आलौकिक है। महाकाल के आर्शीवाद से काल की रेखांड मिट रहीं हैं। महाकाल की नगरी प्रहय के प्रहार से मुक्त है। उज्जैन के पल पल में इतिहास सिमटा हुआ है।
इस दौरान पीएम मोदी ने महाकाल एंथम भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इसके साथ पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है। पीएम नंदी द्वार गए। इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महाकाल की परिक्रमा की। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में संत मौजूद हैं।
अभी पढ़ें – Mahakal Corridor Live Update: पीएम मोदी पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन शुरू
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पीएम मोदी द्वारा ‘श्री महाकाल लोक’ के पहले चरण के उद्घाटन के बाद आसमान में आतिशबाजी की गई। पीएम मोदी ने कहा #AzadiKaAmritKaal के दौरान हमने पंच प्राण की भावना से उपनिवेशवाद की बेड़ियों को तोड़ा। आज, भारत भर में सांस्कृतिक स्थलों में चारों ओर विकास देखने को मिल रहा है। चार धाम को पहली बार सदाबहार सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
पीएम ने कहा आजादी के बाद पहली बार सड़कों का विकास किया गया है और चार धाम परियोजना के तहत सभी चार धामों को जोड़ने के लिए एक ‘ऑल वेदर हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा प्रत्येक कण में अध्यात्म समाहित है और उज्जैन के कोने-कोने में दिव्य शक्ति का संचार हो रहा है। उज्जैन ने हजारों वर्षों से भारत की समृद्धि, ज्ञान, गरिमा और साहित्य का नेतृत्व किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां गायक कैलाश खेर महाकाल गान की प्रस्तुति दी। इसके पहले प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया और फिर ई-कार्ट वाहन में बैठकर पूरे प्रांगण का अवलोकन किया। पीएम ने संतो की मौजूदगी में मंत्रोउच्चारण व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। समारोह में मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान समेत करीब 200 से अधिक संत व राजनेता मौजूद हैं। विभिन्न राज्यों में इसका सीधा प्रसारण हुआ। करीब पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा में तैनात रहे।
गौरतलब है कि केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार और सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाए गए हैं। इसके शीर्ष पर ‘त्रिशूल’ डिजाइन की गई है और भगवान शिव की ‘मुद्रा’ है। यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
38 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
51 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
4 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
5 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
8 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines