नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। टीम के मेन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पिछले दिनों ये खबर आई थी कि उनके बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बुमराह ने चोट के बाद वापसी की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच भी खेला, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वह नहीं खेल पाए थे।
उनकी चोट को लेकर खबर आने के बाद बीसीसीआई ने कहा था कि बुमराह अभी टी20 से बाहर नहीं हुए हैं। गांगुली ने कहा कि अभी कुछ भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
अभी पढ़ें – IND vs SA: विराट के अलावा ये दिग्गज भी नहीं खेलेगा तीसरा टी20, जानें कैसी होगी आज की playing11
बीसीसीआई ने जारी किया बयान
बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह के बाद अब साफ कर दिया है कि वो अब टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय बोर्ड ने कहा, ‘पीठ की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं। अब बीसीसीआई ही वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी।
बता दें कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शामिल किए गए थे। चोट के बाद मैदान में लौटे बुमराह ने दो मैच खेले। अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया था। इसी चोट के कारण उन्होंने एशिया कप भी नहीं खेला था।
मिशन वर्ल्ड कप को झटका
टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही रोहित शर्मा की टीम में जसप्रीत बुमराह मेन प्लेयर थे। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर वे खतरनाक साबित होते। टीम इंडिया एशिया कप से ही डेथ ओवर में बहुत खराब बॉलिंग कर रही है। भुवनेश्वर कुमार 18वें और 19वें ओवर में बहुत महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि बुमराह के आने से टीम की ये समस्या खत्म होगी। बुमराब डेथ ओवर में अपने य़ॉर्कर से बैटर को परेशानी में डालते थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 hr agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
2 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
4 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
14 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines