नई दिल्ली: T20 World Cup 2022 में खेल रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को रविंद्र जडेजा अपने घुटने की चोट की वजह से T20 World Cup से बाहर हो गए। भारत के इस सीनियर ऑलराउंडर को अपने घुटने की सर्जरी करानी होगी। फिलहाल चिकित्सकों ने इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि वह कितने दिन तक अब अपनी वापसी नहीं कर पाएंगे। लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो उन्हें वापसी करने में कम से कम तीन माह का समय लगेगा। चोट की रिकवरी के मुताबिक यह समय छह माह तक भी हो सकता है।
अभी पढ़ें – डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस ?
वापसी की कोई समयसीमा नहीं
जानकारी के अनुसार रविंद्र जडेजा की दाहिने पैर के घुटने की चोट काफी गंभीर है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्हें एक बड़ी सर्जरी करानी होगी और वह अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। इस समय अगर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की चिकित्सा टीम के आकलन को देखा जाए तो उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं दी जा सकती।
अभी पढ़ें – Income Tax: इस साल करदाताओं को 1.14 लाख करोड़ रुपये किया गया रिफंड
दो मैच खेल चुकें
पहले दो मैचों में रविंद्र जडेजा एशिया कप में पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेले थे। आगे मैचों में उनका नहीं होना टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान होगी। अब देखना यह होगा की उनकी जगह टीम इंडिया में किसे जगह दी जाती है। जडेजा के घुटने में काफी लंबे समय से परेशानी थी। पिछले एक साल में उनके प्रदर्शन में काफी सुधार देखा गया है। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और स्पिन गेंद्रबाजी से वह टीम इंडिया में जगह बनाए हुए हैं।
सोशल मीडिया कमेंट
टीम इंडिया से जुड़े सूत्रों की मानें तो गेंदबाजी के समय उनके फ्रंट फुट को रखने के दौरान उनके दाहिने घुटने पर दबाव पड़ता है। सोशल मीडिया पर उनके न खेलने की खबर से उनके चाहने वाले निराश हुए हैं। सोशल मीडिया पर जडेजा के जल्दी ठीक होने की विश कर रहें हैं। बता दें कि जडेजा अब तक करीब 630 मैचों में 7 हजार से ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर 897 विकेट झटके चुके हैं। जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और आईपीएल मैच शामिल हैं। वहीं, सीनियर स्तर पर उन्होंने 13 हजार रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
3 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
7 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
9 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines