हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्वाती मालीवाल बोलीं- अकेले लड़ाई लड़ रही हूं, 5 साल हो गए....

विज्ञापन

अकुंश, मुंबई: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल शनिवार को मुंबई के बोरीवली कोर्ट पहुंची। यहां यहां उन्होंने समाजवादी नेता अबु आजमी के खिलाफ दर्ज एक मामले में अपने बयान दर्ज करवाए। दरअसल, स्वाति मालीवाल ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के खिलाफ महिला के ऊपर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में उन्होंने जज के सामने बयान दर्ज कराए।

सीएम मुंबई से अपील

विज्ञापन

सुनवाई के बाद स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा 5 साल पहले महाराष्ट्र के MLA अबू आजमी के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने लड़कियों के यौन शोषण पर कहा था कि पेट्रोल पड़ा है तो आग लगेगी ही। शक्कर पड़ी है तो चींटी आएगी ही। अकेले लड़ाई लड़ रही हूं, 5 साल हो गए @Mieknathshindeजी से अपील, मामले को फास्ट ट्रैक करवाएं!

19 सितंबर को अगली सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई अब 19 सितंबर को होगी। बैंगलोर में 31 दिसंबर 2016 को महिलाओ के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। अबू आजमी ने लगातार तीन दिन इस घटना के मद्देनजर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महिला साड़ी और बुर्के में ही ठीक रहती है। अगर वे अंग प्रदर्शन करेंगी तो ऐसी घटना हो ही जाएगी। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में मुंबई कोर्ट में केस दायर किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola