Video: अपने ही सांसद से क्यों गुस्साए अमित शाह? फेंक दिए कागज! क्या मंत्री पद छोड़ेंगे एक्टर?

Suresh Gopi vs Amit Shah : फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आए भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नाराजगी इतनी ज्यादा है कि गोपी पॉलिटिक्स छोड़ सकते हैं। पूरी कहानी जानिए इस स्पेशल वीडियो स्टोरी में।

Suresh Gopi And Amit Shah

Suresh Gopi : केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी को लेकर कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह जल्द ही राजनीति को अलविदा कह सकते हैं। अभिनेता, प्लैबैक सिंगर और राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी पॉलिटिक्स में एंट्री करने से पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। भाजपा नेता सुरेश गोपी को लेकर यह अटकलें उन्हीं के बयान पर उठी हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्में मेरा जुनून हैं। अगर फिल्म नहीं बनी तो मैं मर जाऊंगा।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोपी से पूछा था कि उन्होंने कितनी फिल्मों के लिए साइन किया है। इसके जवाब में गोपी ने कहा 20 से 20 फिल्मों के लिए हां कहा है। यह सुन अमित शाह नाराज हो गए और उस कागज को फेंक दिया जो गोपी ने उन्हें थमाया था। इस घटनाक्रम को लेकर गोपी ने कहा है कि मैं अपने नेताओं के निर्देश का पालन जरूर करूंगा। लेकिन फिल्में नहीं करूंगा तो जिंदा नहीं रह पाऊंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ