SC on JEE Main 2022: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2022 (JEE Main 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल परीक्षा के रिजल्ट आते ही इसके एक और सत्र कराने की मांग कई छात्रों द्वारा की जा रही थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दी है।
छात्रों द्वारा दायर की गई थी याचिका
दरअसल एनटीए द्वारा इस साल जेईई मेंस परीक्षा के दो सत्र ही आयोजित किए गए थे। जिसके बाद शुरू से ही कई छात्र तीसरे सत्र की मांग कर रहे थे जिसे एनटीए ने ठुकरा दिया था। वहीं कई छात्रों ने परीक्षा के दौरान कठिनाईयों का सामना करने का भी जिक्र किया और इस हिसाब से एक और सेशन की मांग की। छात्रों के मुताबिक कई बार पहला प्रश्न देरी से स्क्रीन पर आया वहीं तकनीकि खराबी के चलते उनके जवाब लोड होने में भी देरी हो रही थी। छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि अंतिम परिणाम में मिले अंकों और मार्क किए गए उत्तरों में कई असमानताएं पाई गई है जिससे उनके स्कोर पर असर पड़ा है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज
जेईई मेंस 2022 दे चुके छात्रों द्वारा दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, एएस बोपन्ना और जेबी पारदीवाला ने सुनवाई की और सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। बेंच ने कहा कि रविवार को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया जाना है इसीलिए हम फिलहाल इसमें दखल नहीं डालेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि पहले परीक्षा होने दी जाएं।
बता दें कि जेईई मेंस का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और इसके मुताबिक 2.5 लाख छात्रों का चयन जेईई एडवांस 2022 के लिए किया जा चुका है। 28 अगस्त 2022 को देश भर में इसका आयोजन किया जाएगा और रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
8 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
9 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
13 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
14 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
15 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
16 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
16 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
18 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines