JEE Main 2022: जेईई मेंस 2022 के अतिरिक्त सत्र का नहीं होगा आयोजन, सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की याचिका की खारिज

Supreme Court

Supreme Court

SC on JEE Main 2022: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2022 (JEE Main 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल परीक्षा के रिजल्ट आते ही इसके एक और सत्र कराने की मांग कई छात्रों द्वारा की जा रही थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दी है।

छात्रों द्वारा दायर की गई थी याचिका

दरअसल एनटीए द्वारा इस साल जेईई मेंस परीक्षा के दो सत्र ही आयोजित किए गए थे। जिसके बाद शुरू से ही कई छात्र तीसरे सत्र की मांग कर रहे थे जिसे एनटीए ने ठुकरा दिया था। वहीं कई छात्रों ने परीक्षा के दौरान कठिनाईयों का सामना करने का भी जिक्र किया और इस हिसाब से एक और सेशन की मांग की। छात्रों के मुताबिक कई बार पहला प्रश्न देरी से स्क्रीन पर आया वहीं तकनीकि खराबी के चलते उनके जवाब लोड होने में भी देरी हो रही थी। छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि अंतिम परिणाम में मिले अंकों और मार्क किए गए उत्तरों में कई असमानताएं पाई गई है जिससे उनके स्कोर पर असर पड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

जेईई मेंस 2022 दे चुके छात्रों द्वारा दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, एएस बोपन्ना और जेबी पारदीवाला ने सुनवाई की और सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। बेंच ने कहा कि रविवार को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया जाना है इसीलिए हम फिलहाल इसमें दखल नहीं डालेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि पहले परीक्षा होने दी जाएं।

बता दें कि जेईई मेंस का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और इसके मुताबिक 2.5 लाख छात्रों का चयन जेईई एडवांस 2022 के लिए किया जा चुका है। 28 अगस्त 2022 को देश भर में इसका आयोजन किया जाएगा और रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ