पटना: बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकंड ने राज्य को हिला दिया है। इस गोलीकांड में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग जख्मी हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी एसके सिंघल से बेगूसराय की घटना को लेकर बात की। गोलीकांड की जांच एसटीएफ ने शुरू कर दी है।
अब इस मामले पर नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को देखा जाएगा लेकिन अभी कहना उचित नहीं है, एक एक चीज को देखना बहुत जरूरी है ऐसा क्यों हुआ।
नीतीश कुमार ने कहा, बेगूसराय के एसपी भी सभी चीजों को देख रहे हैं, जिन लोगों ने कहा अपना काम ठीक से नहीं किया उन लोगों को सस्पेंड भी किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा जब से काम करने का मौका मिला है पुरानी चीजों को देखिए इस तरह की बातें ज्यादा कभी नहीं हुई है लेकिन कोई ना कोई यह कर रहा है इसका मतलब साफ है। अलर्ट होकर सभी चीजों को देख रहे हैं।
वहीं घटना को लेकर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने यह कहा है कि चार विशेष टीम का गठन किया गया है। पड़ोसी जिले जो बेगूसराय के हैं जहां से अपराधियों के आने जाने की संभावना है वहां के सीसीटीवी को देखा जा रहा है। लगातार छापेमारी की जा रही है। जो लोग शक के आधार पर हैं उनके यहां छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से ही जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। बेगूसराय जिले के बॉर्डर को सील कर दिया गया है और अब तक पांच लोगों को डिटेन किया गया है।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
12 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
13 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines