---विज्ञापन---

Srinagar: मुगल गार्डन के बाहर ग्रेनेड हमला, चार घायल

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीर घाटी में श्रीनगर के निशात इलाके में मुगल गार्डन के बाहर रविवार देर शाम ग्रेनेड विस्फोट हुआ है। खबर लिखे जाने तक विस्फोट में करीब चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निशात में पार्किंग स्थल पर कम तीव्रता वाला रहस्यमय विस्फोट हुआ है। इस […]

---विज्ञापन---

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीर घाटी में श्रीनगर के निशात इलाके में मुगल गार्डन के बाहर रविवार देर शाम ग्रेनेड विस्फोट हुआ है। खबर लिखे जाने तक विस्फोट में करीब चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निशात में पार्किंग स्थल पर कम तीव्रता वाला रहस्यमय विस्फोट हुआ है। इस घटना में एक ऑटो चालक के हाथ में समेत चार लोगों को चोटें लगी हैं।

इससे पहले 15 अगस्त को बड़गाम व श्रीनगर,पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर ग्रेनेड से हमला किया था। नियंत्रण कक्षा के बाहर हमले में  जम्मू कश्मीर पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया है। वहीं, इस घटना से कुछ घंटे पहले ही आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका है। जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया।

---विज्ञापन---

इससे पहले 9 अगस्त को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। हमले में सीआरपीएफ जवान सहित दो लोगों के घायल हुए थे। वहीं, 8 अगस्त को आतंकियों ने कश्मीर संभाग में जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इससे एक दिन पहले रात में बांदीपोरा में दहशतगर्दों ने गैर-कश्मीरी मजदूर को निशाना बनाया था।

First published on: Aug 21, 2022 08:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola