---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले सोनाली फोगाट के परिजन

विशाल एग्रिश, चंड़ीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शनिवार रात सोनाली फोगाट के परिजन मिलने पहुंचे। वह उनके सरकारी आवास पर उनसे मिलें हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सोनाली के परिजनों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। Chandigarh | Family members of the deceased BJP leader Sonali Phogat arrive at the residence of […]

---विज्ञापन---

विशाल एग्रिश, चंड़ीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शनिवार रात सोनाली फोगाट के परिजन मिलने पहुंचे। वह उनके सरकारी आवास पर उनसे मिलें हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सोनाली के परिजनों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने कहा इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिजनों को बताया की उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर बात की है। सूत्रों के अनुसार सीएम से अपनी मुलाकात के दौरान परिवार वालों ने मामले में सीबीआई जांच की कराने की मांग की। इसके बाद परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि हरियाणा सरकार इस बारे में गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी।

---विज्ञापन---

इससे पहले गोवा पुलिस का कहना था कि सोनाली को जबरदस्ती कुछ पदार्थ पिलाया गया था। बता दें कि सोनाली के परिवार की ओर से उनकी हत्या का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने हत्या और अन्य संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया है। 22 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत हुई थी।

First published on: Aug 27, 2022 10:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola