गोवा: सोशल मीडिया स्टार, अभिनेत्री और हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट (42) की मौत के मामले में गुरुवार को सोनाली के भाई रिंकू ने कई सवाल खड़े किए हैं। मीडिया को दिए बयान में रिंकू ने कहा कि सोनाली का गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। उसे यहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाया गया था। आगे वह बोले की फिल्म की शूटिंग ही नहीं थी। गोवा में जिस होटल व कमरों में वह रुकी हुई थी उन्हें केवल दो दिन के लिए बुक किए गया था। जबकि फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को होनी थी।
इससे पहले आज गोवा पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में फिलहाल जांच की जा रही है। आईजीपी ओएस बिश्नोई ने कहा सोनाली फोगाट मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आईजीपी ने कहा अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच की जार ही है। मृतक के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है। शव आज रात तक दिल्ली पहुंच जाएग। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों का यह आरोप
इससे पहले बुधवार को सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा की यह पूर्व नियोजित हत्या थी। हमें उसके निजी सहायक सहित दो लोगों पर संदेह है। मैं उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। शिकायत में कहा गया है कि हम यहां गोवा में किए जा रहे पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पोस्टमार्टम दिल्ली के एम्स में करवाया जाए। बता दें कि आज गोवा पुलिस ने गोवा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग ने सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल नियुक्त करने के लिए लिखा है। बता दें कि फोगाट का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था।
22 अगस्त को गोवा आई थीं
“मंगलवार को सुबह 9 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल से सूचना मिली कि सोनाली फोगट को वहां मृत लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। मंगलवार की सुबह, वह असहज महसूस करने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही
फोगटा 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही थीं। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक ‘अम्मा’ में कुख्यात हाजी मस्तान के बाद नवाब शाह के साथ एक डॉन की पत्नी की भूमिका निभाई; वह एक भोजपुरी फिल्म में रवि किशन के साथ दिखाई दीं, जो अब गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं; और हरियाणा के 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गईं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines