गोवा: सोशल मीडिया स्टार, अभिनेत्री और हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट (42) की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने गुरुवार को सभी अटकलों पर लगाम लगाते हुए आखिरकार हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में फिलहाल जांच की जा रही है। आईजीपी ओएस बिश्नोई ने कहा सोनाली फोगाट मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
आईजीपी ने कहा अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच की जार ही है। मृतक के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है। शव आज रात तक दिल्ली पहुंच जाएग। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों का यह आरोप
इससे पहले बुधवार को सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा की यह पूर्व नियोजित हत्या थी। हमें उसके निजी सहायक सहित दो लोगों पर संदेह है। मैं उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। शिकायत में कहा गया है कि हम यहां गोवा में किए जा रहे पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पोस्टमार्टम दिल्ली के एम्स में करवाया जाए। बता दें कि आज गोवा पुलिस ने गोवा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग ने सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल नियुक्त करने के लिए लिखा है। बता दें कि फोगाट का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था।
22 अगस्त को गोवा आई थीं
“मंगलवार को सुबह 9 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल से सूचना मिली कि सोनाली फोगट को वहां मृत लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। मंगलवार की सुबह, वह असहज महसूस करने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही
फोगटा 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्रतियोगी रही थीं। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक ‘अम्मा’ में कुख्यात हाजी मस्तान के बाद नवाब शाह के साथ एक डॉन की पत्नी की भूमिका निभाई; वह एक भोजपुरी फिल्म में रवि किशन के साथ दिखाई दीं, जो अब गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं; और हरियाणा के 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गईं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines