नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 25 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 (SIH) के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक देश में खासकर युवाओं में इनोवेशन की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है। इस दृष्टि को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी।
अभी पढ़ें – Breaking: मुंबई के मशहूर होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाल ही में 26/11 जैसे हमले का मिला था मैसेज
SIH छात्रों को समाज, संगठनों और सरकार की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए
एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच उत्पाद नवाचार, समस्या-समाधान और आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच की संस्कृति को विकसित करना है। SIH की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि SIH के लिए पंजीकृत टीमों की संख्या पहले संस्करण में लगभग 7500 से चार गुना बढ़कर चल रहे पांचवें संस्करण में लगभग 29600 हो गई है।
अभी पढ़ें – गुना में पार्वती नदी उफान पर, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें डायवर्ट
इस वर्ष SIH 2022 ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए 15000 से अधिक छात्र और संरक्षक 75 नोडल केंद्रों की यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक पहल है जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र विभिन्न भाग लेने वाले मंत्रालयों और विभागों के सामने आने वाली चुनौतियों और वास्तविक जीवन की समस्याओं को अपने आइडिया से हल करते हैं और सरकार की मदद करते हुए पुरस्कार जीतते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
1 hr agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
1 hr agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
2 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
3 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
9 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
12 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
13 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines