Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह ज्योतिष में धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य के दाता माने गए हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं, वे लोग बहुत वैभवशाली और विलासिता भरा जीवन जीते हैं। जब कालपुरुष कुंडली में शुक्र का गोचर होता है, तब इससे जो शुभ योग बनते हैं, तब ऐसे जातकों का सौभाग्य सबसे अधिक ऊंचाई पर होता है। 19 मई, 2024 को शुक्र राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में जाएंगे। इस राशि में शुक्र अपने गोचर से मालव्य राजयोग बना रहे हैं, जिसका तीन राशियों के लव लाइफ सहित जीवन के सभी अनेक पहलुओं पर जबरदस्त असर पड़ेगा।
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव:
मेष राशि (Aries)
मेष राशि का स्वाभाव जोशीला और ऊर्जा से भरा होता है। शुक्र के गोचर प्रभाव से इनमें सौंदर्य और प्रेम के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इस राशि के वैसे जातक जिनके कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं हैं, वे किसी से प्रेम डूब सकते हैं। जो पहले से प्रेम में हैं, उनका प्रेम और गहरा होगा, बात शादी तक पहुंच सकती है। धन का प्रवाह बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि कोई पुराना रोग है, तो वह दूर होने के योग हैं। मालव्य योग के प्रभाव से मेष राशि के जातक के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस राशि के जातकों पर भी शुक्र के गोचर का कमोबेश वही असर होगा, जो मेष राशि के लिए बताया गया है। थोड़ी चिंताजनक बात यह है कि वृश्चिक राशि पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि होने इस राशि के जातक अवैध प्रेम संबंध भी बना सकते हैं। मालव्य शुभ योग के कारण इस वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में खूब मुनाफा होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को अपना लक्ष्य पाने में सफलता मिलेगी, वे स्कॉलरशिप पा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के वैसे जातक जो धार्मिक कार्यों से जुड़े हैं, काफी प्रसिद्धि पाएंगे। राजनीति से जुड़े जातक पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। शिक्षा व्यवसायियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का जाने के अवसर मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। पत्नी के घरवालों की तरफ से धन और उपहार मिल सकते हैं। प्रेमीजनों के लिए शुक्र का यह गोचर प्रेम को मजबूती देगा। अविवाहितों के विवाह होने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Astro Tips: वृश्चिक राशि वाले लोग जरूर करें ये उपाय, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!
मालव्य योग क्या है?
मालव्य योग ज्योतिष के पंच महापुरुष राजयोग के पांच योगों में से अति शुभ योग है। यह योग केवल शुक्र ग्रह के कारण तब बनता है, जब कुंडली के पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव (घर) में शुक्र विराजमान होते हैं। मई 2024 की 19 तारीख को शुक्र गोचर कर वृषभ राशि में जाएंगे, तब योग बनेगा, क्योंकि कालपुरुष कुंडली के दसवें भाव में इस समय वृषभ राशि का आधिपत्य होगा। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि वृषभ, शुक्र की स्वराशि है।
ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह के उपरत्न से बुलंद होगा सितारा, हीरा जैसा ही प्रभावशाली है यह सस्ता जेमस्टोन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
16 mins agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
7 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
8 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines