नोएडा: नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। इससे पहले नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने बताया था कि उसे पकड़ाना एक चैलेंजिंग टास्क था। सोसाइटी का यह विवाद तीन साल पहले शुरू हुआ था उन्होंने कहा कि सोसायटी के एक कॉमन एरिया है। इसे कौन इस्तेमाल करे इस पर दोनों पक्षों में विवाद था।
भागने की फिराक में था
कमिश्नर ने कहा था कि वह लगातार भागता रहा। वह दिल्ली एयरपोर्ट जाना चाह रहा था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद फिर मेरठ, फिर हरिद्वार और ऋषिकेश भाग गया। दिल्ली एयरपोर्ट से वह मेरठ गया। वहां रात गुजारी फिर शनिवार को हरिद्वार और आगे ऋषिकेश गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम लगातार इसका पीछा कर रही थी। आरोपी ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत का रूट लिया। लोकेशन बदलता रहा। अपना डिवाइस भी लगातार बदलता रहा।
पांच गाडी पकड़ी
आरोपी के साथ उसके ड्राइवर राहुल व साथी नकुल त्यागी व संजय को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास जो गाड़ी मिली है सबके नंबर 001 हैं। सभी लखनऊ के नम्बर हैं और हर नंबर 1 लाख दस हजार में बोली लगाकर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती मानी है। उसने माना कि उसका बर्ताव ठीक नहीं था वह गुस्से में था। उसे महिला के साथ ऐसा नही करना चाहिए था। आरोपी से कुल पांच गाड़ियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई एक गाड़ी में विधायक का स्टिकर लगा मिला है। वह स्टिकर विधायक को मिलता है। त्यागी ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्या से वह किसी तरह संपर्क में था। वह स्टीकर उनके कोटे से ही उसे मिला।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
3 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
5 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
10 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
15 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines