दीपक दुबे, नोएडा: नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी ने पुलिस की पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक यह एक चैलेंजिंग टास्क था। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोसाइटी का यह विवाद तीन साल पहले शुरू हुआ था उन्होंने कहा कि सोसायटी के एक कॉमन एरिया है। इसे कौन इस्तेमाल करे इस पर दोनों पक्षों में विवाद था।
एयरपोर्ट तक नहीं जा सका
कमिश्नर ने कहा आरोपी लगातार भागता रहा। वह दिल्ली एयरपोर्ट जाना चाह रहा था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद फिर मेरठ, फिर हरिद्वार और ऋषिकेश भाग गया। दिल्ली एयरपोर्ट से वह मेरठ गया। वहां रात गुजारी फिर शनिवार को हरिद्वार और आगे ऋषिकेश गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम लगातार इसका पीछा कर रही थी। आरोपी ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत का रूट लिया। लोकेशन बदलता रहा। अपना डिवाइस भी लगातार बदलता रहा।
सभी गाड़ियों पर वीआईपी नंबर
आरोपी के साथ उसके ड्राइवर राहुल व साथी नकुल त्यागी व संजय को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास जो गाड़ी मिली है सबके नंबर 001 हैं। सभी लखनऊ के नम्बर हैं और हर नंबर 1 लाख दस हजार में बोली लगाकर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती मानी है। उसने माना कि उसका बर्ताव ठीक नहीं था वह गुस्से में था। उसे महिला के साथ ऐसा नही करना चाहिए था।
विधायक कोटे से स्टीकर
आरोपी से कुल पांच गाड़ियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई एक गाड़ी में विधायक का स्टिकर लगा मिला है। वह स्टिकर विधायक को मिलता है। त्यागी ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्या से वह किसी तरह संपर्क में था। वह स्टीकर उनके कोटे से ही उसे मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भय का माहौल उत्पन्न किया। इसलिए उन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया।
वहीं उसने जो अवैध निर्माण किया था उस पर करवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार जो गनर उसे मिला है वह 2020 में गाजियाबाद से दिए गए थे। जिसकी जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
45 mins agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
3 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines