शिवम दुबे अब रणजी ट्रॉफी में भी छीनेंगे साथी खिलाड़ी की जगह, टीम में जगह बनाना हुआ मुश्किल

Shivam Dube Replace Shardul Thakur: शिवम दुबे की शानदार फॉर्म अब स्टार ऑलराउंड शार्दुल ठाकुर के लिए मुश्किल पैदा कर रही है।

Shivam Dube Replace Shardul Thakur ranji trophy mumbai team

शिवम दुबे की मुंबई टीम में एंट्री Image Credit: Social Media

Shivam Dube Replaced Shardul Thakur: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं। अफगानिस्तान के साथ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में शिवम दुबे ने अपने कमाल के प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। जिसके बाद अब शिवम दुबे की टीम इंडिया में जगह लगभग पक्की है। फिलहाल टीम इंडिया के दूसरे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर टीम से बाहर चल रहे हैं। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि शिवम दुबे के रहते शार्दुल ठाकुर की टीम में जगह काफी मुश्किल होने वाली है।

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में भी शार्दुल को रिप्लेस करेंगे शिवम

शार्दुल ठाकुर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। पहले टेस्ट मैच में शार्दुल को प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा बनाया गया था लेकिन इस मैच में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। शार्दुल न तो बल्लेबाजी में कमाल कर पाए और न ही उनकी गेंदबाजी सही रही थी। इस मैच में शार्दुल को थोड़ी चोट भी लगी थी जिसके बाद उनको दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन

अब इंजरी के चलते शार्दुल ठाकुर का रणजी ट्रॉफी में मुंबई के अगले मैच में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। मुंबई को अपना अगला मुकाबला 19 जनवरी से केरल के साथ खेलना है। इस मैच में शार्दुल ठाकुर खेल नहीं पाएंगे। शार्दुल चोट के चलते दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

इससे पहले टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो गए थे क्योंकि श्रेयस को इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। जिसके बाद अब मुंबई टीम में शिवम दुबे की एंट्री हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने की बदौलत रणजी ट्रॉफी में जगह बनाई है।

विज्ञापन

अब शिवम दुबे के रहते आने वाले समय में शार्दुल ठाकुर के लिए टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है। अगर मौजूदा समय में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करे तो शार्दुल ठाकुर के मुकाबले शिवम दुबे का प्रदर्शन काफी बेहतर है, जिसके चलते उनको टीम इंडिया में भी मौका मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ