विनोद जगदाले की रिपोर्ट
Sharad Pawar Party New Election Symbol : केंद्रीय चुनाव आयोग ने आखिरकार अपना फैसला देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को अजित पवार के हवाले कर दिया। साथ ही EC ने एनसीपी का चुनाव चिह्न घड़ी भी अजीत पवार के हाथ में बांध दी। इससे पावर गुट के कार्यकर्ताओं को धक्का जरूर लगा है, लेकिन शरद पवार ज्यादा परेशान नहीं हैं। शरद पवार चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि शरद पवार अपने 55 साल के राजनीतिक जीवन में अबतक कितने सिंबल पर चुनाव लड़ चुके हैं।
सबसे पहले कांग्रेस पार्टी में रहते शरद पवार बैल जोड़ी चुनाव चिह्न से मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। फिर कांग्रेस में टूट हुई और पवार को गाय-बछड़ा चुनाव चिह्न मिल गया। उस चुनाव चिह्न से भी पवार चुनाव जीते थे। उसके बाद एक बार फिर कांग्रेस में टूट दिखी और तीसरा चुनाव चिह्न चरखा मिला।
यह भी पढे़ं : Sharad Pawar ने अपने भतीजे अजित पवार को दिया सख्त ‘संदेश’
गाय-बछड़ा और चरखा के सिंबलों पर चुनाव लड़ चुके हैं शरद पवार
शरद पवार ने तीसरे चुनाव चिह्न चरखा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। जीत हासिल करने बाद भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कांग्रेस में शरद पवार की फिर वापसी कराई। तब हाथ का पंजा चुनाव चिह्न लेकर शरद पवार कई चुनाव जीते थे।
1999 से 2014 तक महाराष्ट्र की सत्ता में रही एनसीपी
1999 में शरद पवार ने विदेशी मूल का मुद्दा उठाया और अपनी नई पार्टी बना ली। उन्होंने नई पार्टी का नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रखा। तब उन्हें घड़ी चुनाव चिह्न मिला। 1999 से लेकर 2014 तक एनसीपी महाराष्ट्र की सत्ता में रही।
यह भी पढे़ं : शरद पवार को लगा बड़ा झटका, NCP का नाम और निशान अजित गुट को मिला
उगता हुआ सूरज हो सकता है नया चुनाव चिह्न
जब एनसीपी में टूट हुई तब शरद पवार ने कहा था कि अगर चुनाव चिह्न चला जाता है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आज लोगों तक चुनाव चिह्न पहुंचाना काफी आसान हो चुका है। शरद गुट को आज चुनाव आयोग को अपनी पार्टी का नाम और चिह्न देना है। जानकारी मिली है कि शरद पवार अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार रख सकते हैं। साथ ही चुनाव आयोग को उगता हुआ सूरजा संबल दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
इंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
3 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
5 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
8 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines