Shani Trayodashi 2026: आज 14 फरवरी 2026, दिन शनिवार को शनि त्रयोदशी है. शनिवार के दिन पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को शनि त्रयोदशी के रूप में मनाते हैं. शनि त्रयोदशी शनि देव की पूजा और शनि दोष से मुक्ति के लिए खास होती है. शनि त्रयोदशी के दिन घर पर पूजा-अर्चना करने के साथ ही शनि मंदिर जाकर कई खास उपाय करने चाहिए. इन्हें करने से शनि की साढ़े साती या शनि की ढैय्या से राहत मिलती है. जो लोग शनि दोष के कारण परेशान हैं उन लोगों को आज शनि मंदिर जाकर खास उपायों को कर सकते हैं.
शनि त्रयोदशी पर मंदिर जाकर करें खास उपाय
शनि त्रयोदशी पर आप दिन में किसी भी समय मंदिर जाकर खास उपायों को करें. शनिवार के दिन पड़ने वाली त्रयोदशी के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है. आप शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि देव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाएं. शनि देव की पूजा के साथ ही ॐ शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Shani Pradosh Vrat 2026: महाशिवरात्रि से पहले आज शनि प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में करें ये 3 उपाय, रहेंगे टेंशन-फ्री
शनि त्रयोदशी पर शनि देव से जुड़े कई उपाय करना अच्छा होता है. शनिवार के दिन पूजा-अर्चना करें और फिर मंदिर में काले वस्त्र, काले जूते, काली दाल और काले तिल का दान करें. आप किसी जरूरतमंद को इन चीजों का दान कर सकते हैं. मंदिर में पीपल का पेड़ है तो शाम के समय पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें. आप आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे इस उपाय को कर सकते हैं.
शनिवार के दिन करने के लिए अन्य उपाय
आप शनि मंदिर में जाकर इन उपायों के अलावा कई अन्य उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा. शनिवार के दिन छाया दान करना अच्छा होता है. शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल लें और इसमें अपना चेहरा देखकर दान कर दें. इस प्रकार शनिवार को छाया दान कर सकते हैं. शनिवार को आप मंदिर में दान करने के अलावा किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines