मुंबई: मशहूर इंडियन टेलीविजन सीरियल ‘तारक मेहता का उल्ट चश्मा’ में ‘तारक मेहता’ की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर शैलेष लोढ़ा ने ट्रिब्यूनल में चल रहा केस जीत लिया है। इसके बाद निर्माता को अब शैलेष को एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना होगा। वहीं, इस जीत पर एक्टर ने कहा है कि यह कानूनी लड़ाई कभी भी पैसे को लेकर थी ही नहीं। यह न्याय और आत्मसम्मान बारे में था। पक्ष में फैसला आने पर शैलेष लोढ़ा ने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने कोई लड़ाई जीत ली है और खुशी है कि सच्चाई की जीत हुई है।
इस साल की शुरुआत से चल रही थी ट्रिब्यूनल में लड़ाई
बताया जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने अपना बकाया पाने के लिए नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से संपर्क किया था। इस केस में दिवाला और दिवालियापन संहिता की धारा 9 के तहत मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद वर्चुअल माध्यम से एक्टर शैलेश लोढ़ा और सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच समझौता हुआ।
जीत के बाद शैलेश को 1 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
मिली जानकारी के मुताबिक, मई में हुए समझौते के तहत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी को शैलेश लोढ़ा को सेटलमेंट अमाउंट के रूप में 1,05,84,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उधर, विवादों के चलते शो से बाहर होने वाले शैलेश लोढ़ा ने बताया कि वह (असित मोदी) चाहते थे कि अपना बकाया चुकाने के लिए कुछ कागजात पर साइन करूं। उनकी कुछ शर्तें थीं कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते और भी कई अन्य चीजें। उनके दबाव के आगे मैं नहीं झुका। मैं अपना पैसा पाने के लिए किसी कागजात पर साइन क्यों करूंगा?
कई और एक्टर का बढ़ा हौसला
शैलेष लोढ़ा की जीत के बाद इस धारावाहिक में काम कर रहे कुछ अन्य एक्टर ने भी ट्रिब्यूनल का रुख किया और उन्हें भी भुगतान के रूप में निर्माता की ओर से भारी-भरकम रकम मिली है। इस अभिनेता की ओर से कहा गया है कि मुकदमा दायर करने के बाद उन्हें प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बुलाया गया और उनका बकाया भुगतान किया गया। यह जानकारी खुद शैलेष लोढ़ा ने साझा की है।
निर्माता पर लगे हैं कई अन्य गंभीर आरोप
शैलेष लोढ़ा के अलावा कई अन्य एक्टर्स ने भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धारावाहिक में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी असित मोदी और दो अन्य पर यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए थे। इनके अलावा भी कई अन्य एक्टर्स ने असित कुमार मोदी के अलावा प्रोडक्शन टीम पर भी भेदभाव को लेकर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
27 mins ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
7 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
8 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines