ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 7 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतकों के शव को बरामद कर लिया गया है। साथ ही उनके परिजन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले बताया जा रहे हैं।
जानकारी के मताबिक, पंजाब के रहने वाले 11 पर्यटक एक साथ बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास गोबिंद सागर झील पहुंचे थे। इसके बाद सात पर्यटक झील में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। ऊना के एसपी अरिजीत सेन ने बताया कि घटना की सूचना के बाद गोताखोरों की मदद से पर्यटकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। साथ ही उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
एसपी अरिजीत सेन ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गोबिंद सागर झील में नहाने के दौरान सात पर्यटक लापता हो गए। जानकारी के बाद पुलिस के साथ बचाव दल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सातों पर्यटकों के शवों को बरामद कर लिया गया।
नहाने उतरे चार पर्यटक सुरक्षित बाहर निकले
बताया जा रहा है कि सभी 11 पर्यटक मोहाली से ऊना स्थित बाबा गरीब दास मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। यहां गोबिंद सागर झील में सभी एक साथ नहाने उतरे थे। गहराई का अंदाजा नहीं होने से सात पर्यटक झील में डूब गए जबकि चार अन्य सुरक्षित बाहर निकल गए। झील के बाहर निकले चारों लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
6 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
10 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
11 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
13 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
13 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
14 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines