दिल्ली में 'सांसों पर इमरजेंसी': 10 नवंबर तक प्राइमरी स्कूल बंद, छठी से 12वीं तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

School Closed In Delhi Due to Air Pollution AQI Update: दिल्ली के लगातार प्रदूषण उच्च स्तर को देखते हुए रविवार को सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

School Closed In Delhi Due to Air Pollution AQI Update

School Closed In Delhi Due to Air Pollution AQI Update

School Closed In Delhi Due to Air Pollution AQI Update: पूरे उत्तर भारत की हवाएं इस वक्त खराब चल रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के उच्चे स्तर को देखते हुए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं के बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक विद्यालय 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए, स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित करने का विकल्प दिया जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली में एक्यूआई लगातार गंभीर बना हुआ है। एमसीडी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार सभी प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया हैं। इसके अलावा कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित करने का आदेश दिया है। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले 2 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

यह खबर अपडेट की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ