Sawan 2026: साल 2026 में सावन का महीना जल्द शुरू होने वाला है. सावन के महीने में महादेव की कृपा के लिए व्रत के साथ ही कई उपायों को करना अच्छा होता है. सावन में महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन शुरू होने से पहले घर शुभ चीजों को लेकर आ सकते हैं. घर पर शिव जी से संबंधित शुभ चीजों को लाकर रखना बेहद अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से महादेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी. आइये सावन में किन चीजों को घर लाना चाहिए इसके बारे में जानते हैं.
तांबे का लोटा
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए. शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाना शुभ होता है. आप सावन महीने से पहले घर तांबे का लोटा लेकर आएं.
चांदी का नंदी
नंदी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है. आप घर में चांदी से बनी छोटी सी नंदी की प्रतिमा लेकर आ सकते हैं. पूजा स्थान पर या घर की उत्तर पूर्व दिशा में आप चांदी के नंदी की प्रतिमा रखें.
ये भी पढ़ें – Ashadh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की होती है पूजा, जानिए किस दिन करें किसकी आराधना
रुद्राक्ष लेकर आएं
भगवान शिव को रुद्राक्ष अति प्रिय होते हैं. आप रुद्राक्ष को घर के मंदिर में रख सकते हैं. इसको धागे में पिरोकर आप गले में पहन सकते हैं. रुद्राक्ष घर में रखने से शिव जी की कृपा मिलती है. इससे जीवन की कठिनाईयां दूर होती है.
पारे का शिवलिंग
घर में पारे यानी पारद का शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है. आप शुद्ध पारे, चांदी और जड़ी-बूटियों से बना ठोस शिवलिंग घर में स्थापित करें. इस शिवलिंग को घर में रखने और अभिषेक करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है.
शिव जी की प्रतिमा
सावन से पहले आप घर में भगवान शिव की शांत मुद्रा वाली प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं. घर के पूजा स्थल पर या उत्तर-पूर्व दिशा में आप शिव जी की शांत और ध्यानमग्न तस्वीर लगा सकते हैं. इन चीजों को सावन के शुरू होने से पहले घर ले आएं. आप सावन में भी इन चीजों को खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: मूलांक 3 वालों को इन क्षेत्र में बनाना चाहिए करियर, मिलता है भाग्य का साथ और अपार सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines