---विज्ञापन---

मुस्कान और बॉयफ्रेंड साहिल के नए सच ने पलटा केस, जानें दोनों ने मिलकर क्यों ली सौरभ की जान?

मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या क्यों की? पुलिस जांच में इसकी एक वजह का खुलासा हुआ है। मुस्कान को सौरभ से छुटकारा चाहिए था, क्योंकि वह मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनना चाहती थी। दूसरी ओर वह साहिल के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती थी।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत की जान क्यों ली‌? इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इसके लिए उसे पति सौरभ से छुटकारा चाहिए था। एक बार वह सौरभ को छोड़कर मुंबई चली भी गई थी और उस समय बात तलाक तक भी पहुंच गई थी, लेकिन परिजनों समझाकर दोनों को फिर एक कर दिया था।

मुस्कान ने सौरभ को स्कूल फ्रेंड साहिल से मिलवाया था और उसे दोस्त बताया था, लेकिन सौरभ को मुस्कान और साहिल के असली रिश्ते के बारे में भी पता चल गया था। साहिल शराबी किस्म का आदमी था, इसलिए सौरभ को मुस्कान से उसकी दोस्ती पसंद नहीं थी। इस वजह से भी मुस्कान ने सौरभ को मारने की साजिश रची थी। अपने इस मिशन में उसने साहिल को शामिल किया। परिवाल वाले उसे तलाक नहीं लेने दे रहे थे, इसलिए उसने सौरभ की हत्या करना मुनासिब समझा, ताकि उसे सौरभ से छुटकारा मिल जाए और साहिल के साथ वह अपनी जिंदगी बिता सके। मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनने का पूरा कर सके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मुस्कान के प्रेमी साहिल की नई डिमांड! सौरभ के दोस्त ने बताया कैसी लड़की थी वो?

मुस्कान को पीहू में नहीं थी कोई रुचि

सौरभ राजपूत के एक दोस्त ने मीडिया से बातचीत में मुस्कान के बारे में कई बातें बताई थी। उसने बताया था कि मुस्कान को अपनी बेटी पीहू में कोई रुचि नहीं थी। उसे सिर्फ अपने से मतलब था। वह अपने में मस्त रहती थी। फोटो क्लिक करना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद था। अच्छे कपड़े पहनना, अच्छा खाना, नए मोबाइल खरीदना पसंद था, जबकि सौरभ को जब से मां-बाप ने बेदखल किया था, वह आर्थिक रूप से तंग था।

---विज्ञापन---

उसके पास एक बार इतने पैसे भी नहीं थे कि वह बेटी पीहू को दवाई दिला सके। इसलिए उसने उससे पैसे मांगे थे और दोस्तों ने भी उसकी मदद की थी। सौरभ पीहू से बहुत प्यार करता था, लेकिन मुस्कान उसकी तरफ ध्यान नहीं देती थी। मुस्कान अपने शौक सौरभ से शादी के बाद ही पूरे करने लगी थी। क्योंकि दोनों ने लव मैरिज की थी, इसलिए मुस्कान को पहले से जानते थे, लेकिन शादी के बाद वह बिल्कुल बदल गई थी।

यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल पर सौरभ के दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- एक या 2 लोगों का काम नहीं है ये

---विज्ञापन---

First published on: Mar 26, 2025 06:13 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola