सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने रचा इतिहास, शिखर धवन के 20 साल पुराने रिकॉर्ड पर खतरा

Musheer Khan Equals Shikhar Dhawan Record: सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में दो शतक लगाकर इतिहास रचा है।

Sarfaraz Khan Brother Musheer Khan Equals Shikhar Dhawan 20 Years Old Record U19 World Cup 2024

Musheer Khan Equals Shikhar Dhawan 20 Years Old Record U19 World Cup 2024 (Image- News24)

विज्ञापन

Musheer Khan Equals Shikhar Dhawan Record: भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में कई भाइयों की जोड़ी रही है जिन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर कमाल किया है। मोहिंदर अमरनाथ-राजिंदर अमरनाथ, इरफान पठान-युसुफ पठान, हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पंड्या के बाद अब भारतीय क्रिकेट में दो और भाइयों की एंट्री हो गई है। उसमें से एक सरफराज खान ने पहली बार टीम इंडिया में जगह बना ली है। वहीं उनके भाई मुशीर खान अंडर 19 वर्ल्ड कप में जलवा बिखेर रहे हैं और टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाने लगे हैं। मुशीर खान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में अपना दूसरा शतक लगाकर शिखर धवन के क्लब में शामिल हो गए हैं।

मुशीर खान बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

आपको बता दें कि मुशीर खान अब शिखर धवन के बाद दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक अंडर 19 वर्ल्ड कप एडिशन में दो या उससे ज्यादा शतक लगाए। इससे पहले 2004 में शिखर धवन ने ऐसा किया था। धवन ने 2004 अंडर 19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 155, बांग्लादेश के खिलाफ 120 रन और श्रीलंका के खिलाफ 146 की पारी खेली थी। अब मुशीर खान ने भी 20 साल बाद इस क्लब में एंट्री है। मुशीर ने आयरलैंड के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब सुपर 6 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 131 रन बनाए।

विज्ञापन

धवन के रिकॉर्ड पर खतरा

मुशीर खान मौजूदा अंडर 19 वर्ल्ड कप में 4 पारियों में 325 रन बनाकर टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने चार पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उनके नाम दो पारियों में अभी तक 2 विकेट भी दर्ज हैं। जिस फॉर्म में वह हैं और अभी टीम इंडिया को सुपर 6 में इसके बाद एक मैच और अगर सेमीफाइनल या फाइनल में गई तो दो मैच खेलने हैं। अगर इसी लय में मुशीर रहे तो वह एक शतक और लगाकर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। वहीं अगर दो शतक उन्होंने और लगाए तो धवन का रिकॉर्ड टूट भी जाएगा।

विज्ञापन

बड़े भाई की राह पर छोटे भाई

सरफराज खान ने जहां लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में जगह बना ली है। सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए स्क्वॉड में एंट्री मिली है। अब मुशीर खान ने अपने इस प्रदर्शन से अन्य टीमों व आईपीएल फ्रेंचाइजीज का ध्यान खींचा होगा। मुशीर ने शुरुआत को कर दी है और वह अपने बड़े भाई सरफराज की राह पर हैं। देखना होगा कि उन्हें टीम इंडिया में आने के लिए कितना इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ