AAP Leader Sanjay Singh Oath Latest Update : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। संजय सिंह आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। राज्यसभा सभापति ने उन्हें शपथ लेने की मंजूरी नहीं दी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह को मामूली राहत देते हुए उन्हें शपथ लेने की अनुमति दी थी। इसके बाद खबर आई कि वे शपथ लेने के लिए तिहाड़ जेल से निकल चुके हैं, लेकिन इस बीच राज्यसभा के सभापति ने उन्हें शपथ दिलाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास यह मामला पेंडिंग है।
यह भी पढ़ें : Sanjay Singh का ओपन लेटर, देशवासियों! मैं हर लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार हूं
अदालत ने शपथ लेने की दी थी इजाजत
दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह जेल में बंद हैं। उन्होंने एक फरवरी को अदालत में याचिका दाखिल कर 7 दिन की जमानत मांगी थी। संजय सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह और संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए बेल मांगी थी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए संजय सिंह को सिर्फ एक दिन की राहत दी थी। अदालत ने उन्हें सिर्फ शपथ लेने की अनुमति दी।
राज्यसभा के सभापति ने शपथ दिलाने से किया इनकार
इस बीच राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि विशेषाधिकार समिति के पास यह मामला है, इसलिए संजय सिंह को अभी शपथ नहीं दिलाई जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines