Love Rashifal: इंद्र योग से बढ़ेगी 3 राशियों की लव लाइफ में टेंशन, 1 को मिलेगा सच्चा प्यार!

Love Rashifal 23 November 2024: रोमांस और प्रेम के मामले में आज का दिन आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप कैसे यादगार बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 30 नवंबर का लव राशिफल। साथ ही आपको शनिवार के दिन का अपना लकी कलर और शुभ अंक भी पता चलेगा।

Love Rashifal 23 November 2024

लव राशिफल 23 नवंबर 2024

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज 23 नवंबर 2024, दिन शनिवार को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है। साथ ही इंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर पूरे दिन 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं।

विज्ञापन

मेष राशि

सिंगल जातकों को उनका सोलमेट मिल सकता है। दोपहर बाद रिश्ता पक्का होने की संभावना है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक दोपहर तक थोड़ा परेशान रहेंगे। पार्टनर से अनबन होने की संभावना है। लेकिन उसके बाद दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। दिन खत्म होने से पहले पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, जिसके कारण कहीं बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आप अपने पार्टनर के साथ किसी शादी में जा रहे हैं, तो वहां पर पार्टनर से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा उनसे बात करते समय सोच-समझकर शब्दों का उपयोग करें। अन्यथा वहीं पर आपकी उनसे लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर कैंडल लाइट डिनर का प्लान कर सकता है। साथ में वक्त बिताने से आप दोनों के बीच चल रही परेशानियां कम होंगी। इसके अलावा आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

प्यार और रोमांस के मामले में आज का पूरा दिन शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। कैंडल लाइट डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों का रिश्ता माता जी के आशीर्वाद से तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कन्या राशि

जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का मूड भी बन सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

तुला राशि

प्यार के मामले में आज का पूरा दिन शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। पार्टनर संग लड़ाई होने के अलावा ससुराल पक्ष से भी अनबन हो सकती है, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यदि आपकी शादी हो चुकी है या आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन आपके हित में नहीं रहने वाला है। पार्टनर से अनबन होगी। इसके अलावा लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होने के कारण सिर दर्द की समस्या बनी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

धनु राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की यदि लंबे समय से पार्टनर संग अनबन चल रही है, तो मनमुटाव दूर होने की पूरी संभावना है। डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए उनके मामा जी शादी का रिश्ता लेकर आ सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

मकर राशि

अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के बीच चल रही अनबन दूर होगी। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का प्लान भी शाम से पहले बन सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

अगर आप सिंगल हैं, तो आपको जल्द अपने सोलमेट से मिलने का मौका मिलेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

मीन राशि

शाम तक का समय शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन उसके बाद साथी से अनबन होने की संभावना है। इसके अलावा किसी समारोह में जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ