---विज्ञापन---

Sakat Chauth 2026: आज है सकट चौथ, जानें गणेश-चंद्र देव और माता संकटा की पूजा का शुभ मुहूर्त-विधि

Sakat Chauth 2026 Vrat Vidhi & Puja Shubh Muhurat: आज 6 जनवरी 2026 को विघ्नहर्ता गणेश, संकटा माता और चंद्र देव को समर्पित सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. चलिए जानते हैं कि आज किस समय देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको पूजा की सही विधि और दान के महत्व के बारे में पता चलेगा.

Sakat Chauth 2026 Vrat Vidhi & Puja Shubh Muhurat: सनातन धर्म के लोगों के लिए सकट चौथ के व्रत का खास महत्व है, जो कि गणेश जी, चंद्र देव और संकटा माता को समर्पित है. आमतौर पर ये व्रत माताएं अपने बच्चों की तरक्की, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं. हालांकि, कुछ लोग अपने घर की खुशहाली और गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए भी ये व्रत रखते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है.

साल 2026 में आज यानी 6 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. चलिए अब जानते हैं सकट चौथ की पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

सकट चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:15
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:26 से 06:21
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम में 05:39 से 07:01
  • चन्द्रोदय- रात 08:54

सकट चौथ की पूजा विधि

  • व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्‍नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध लाल या पीले रंग के कपड़े धारण करें.
  • हाथ में अक्षत, फूल, फल या जल लेकर व्रत का संकल्प लें.
  • घर के मंदिर में भगवान गणेश की पूजा स्थापित करने के बाद उन्हें अक्षत, पुष्‍प, जल, मिठाई, वस्त्र, चंदन और फल अर्पित करें.
  • माता संकटा का ध्यान करें.
  • घी का एक दीपक जलाएं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें.
  • सकट चौथ के व्रत की कथा सुनें या पढ़ें.
  • आरती करने के बाद घरवालों को प्रसाद दें.
  • चन्द्रोदय के बाद चंद्र देव को जल से अर्घ्य दें और मिठाई का भोग लगाएं. फिर तीन बार अपनी जगह पर घूमें (परिक्रमा).
  • पानी पीकर व्रत खोलें.

ये भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026: सकट चौथ पर जरूर करें इस कथा का पाठ, इसके बिना अधूरा है व्रत

सकट चौथ पर किन चीजों का दान करें?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सकट चौथ के दिन दान करने से पुण्य मिलता है. इस दिन आप इस चीजों का दान कर सकते हैं-

---विज्ञापन---
  • धन
  • वस्त्र
  • कंबल
  • तिल
  • गुड़
  • मूंगफली
  • फल
  • घी
  • मिठाई
  • चने
  • मसूर की दाल
  • तांबे से बनी चीजें

सकट चौथ पर किन चीजों का दान न करें?

  • दूध से बनी चीजें
  • नुकीली चीजें
  • कांच का सामान
  • काले रंग का सामान

ये भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026 Upay: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकट चौथ पर करें ये 3 उपाय, सेहत भी रहेगी अच्छी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2026 11:08 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola