नई दिल्ली: ताइवान के मुद्दे पर चीन को रूस का साथ मिला है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा चीन को उकसाने वाली है। पेलोसी की यात्रा से इलाके में स्थितियां खराब हो सकतीं हैं और बिगड़ भी सकतीं हैं। रूस ने कहा कि पेलोसी के इस यात्रा से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ना तय है।
और पढ़िए – अमेरिका में सात साल का बच्चा वॉशिंग मशीन के अंदर मिला मृत
पेस्कोव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये भी कहा कि रूस ताइवान के मुद्दे पर चीन के साथ खड़ा है और हम चीन की वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि ताइवान का मुद्दा बीजिंग के लिए बहुत ही संवेदनशील है। पेस्कोव ने कहा कि इस मुद्दे को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ निपटा जाना चाहिए, बजाए इसके अफसोसजनक रूप से अमेरिका ने संघर्ष का रास्ता तैयार कर दिया है। अमेरिका के इस कदम से कुछ भी अच्छा नहीं होने वाला है, हम अफसोस ही जता सकते हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय ने भी पेलोसी की यात्रा को उकसाने वाला बताया
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने भी पेलोसी की यात्रा को उकसाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन दुनिया में अस्थिरता ला रहा है। हाल के दशकों में अमेरिका की ओर से एक भी संघर्ष को सुलझाया नहीं गया है, लेकिन कई उकसाए गए हैं।
बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसने बार-बार चेतावनी देकर संकेत दिया है कि वह पेलोसी की यात्रा को एक बड़े उकसावे के रूप में देखेगा। उधर, अमेरिकी नेता अक्सर ताइवान का समर्थन दिखाने के लिए दौरा करते रहे हैं। इसी कड़ी में नैंसी पेलोसी भी मंगलवार को ताइवान पहुंचीं। पेलोसी की इस यात्रा को लेकर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा का चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक नींव पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। चीन निश्चित रूप से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।
पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन क्यों नाराज़ है?
चीन ‘वन चाइना नीति’ के तहत ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दावा करता है जबकि ताइवान खुद को स्वतंत्र देश बताता है। चीन का मानना है कि अमेरिकी संसद की अध्यक्ष पेलोसी की ताइवान यात्रा से ताइवान की स्वतंत्रता को समर्थन और बल मिलेगा।
और पढ़िए – बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पीएम मोदी के साथ कर सकती हैं सुपर थर्मल स्टेशन का उद्घाटन
चीन के नाराज होने का दूसरा कारण यह है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक फोन कॉल के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चेतावनी दी थी कि इस मुद्दे पर अमेरिका आग से खेल रहा है। इसके बावजूद पेलोसी धमकियों को नजरअंदाज करते हुए ताइवान पहुंच गईं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
12 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
5 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
7 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
15 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
16 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
17 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines