हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अकेली मैं विरोधियों की नाक में दम कर दूंगी, लालू की बेटी ने सारण में उतरते ही दिया चैलेंज

Rohini Acharya Road Show Saran Lok Sabha Seat Bihar: लालू प्रसाद यादव की बेटी और महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य बिहार की सारण सीट से राजनीति में डेब्यू कर रही हैं। रोहिणी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का आगाज किया । अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो निकालकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की ।

विज्ञापन
रोहिणी की हुंकार

Rohini Acharya Road Show Saran Bihar: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लोकसभा चुनाव के रण में उतर चुकी हैं। बिहार की सारण सीट से सियासी सफर की शुरुआत करते हुए चुनाव का शंखनाद किया। बता दें सारण सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी ने चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

लालू की बेटी रोहिणी की हुंकार

सारण में रोड शो के दौरान रोहिणी आचार्य ने न्यूज़ 24 से खास बातचीत की । इस दौरान महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी पर हमला बोलते हुए रोहिणी ने कहा कि जब वे सिंगापुर में थीं तो अकेले ही विरोधियों के नाक में दम कर दिया था। अब तो वो अपने घर सारण में हूं। जहां जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा यहां आकर ऐसा लग रहा कि मैं अपने मायके वापस आ गई हूं। बता दें कि रोहणी चुनाव लड़ने के लिए ही सिंगापुर से बिहार लौटी हैं।

बिहार की हॉट सीट है सारण

बता दें कि सारण संसदीय सीट हमेशा से  हॉट सीट मानी जाती रही है। साल 1977 में सारण लोकसभा सीट से ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पहली बार सांसद चुने गए थे। इस सीट बीजेपी ने राजीव प्रताप रुडी को टिकट दिया है। सारण सीट से रोहिणी बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं ।

राजनीति में रोहिणी का डेब्यू

बता दें रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से अपना राजनीतिक डेब्यू करने जा रही हैं। रोहिणी के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं । शादी के बाद रोहिणी पिछले कई सालों से सिंगापुर में ही रह रही थीं। चुनाव लड़ने के लिए रोहिणी सिंगापुर से बिहार लौटी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें