Mulayam Singh Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से बुधवार रात अस्पताल में आरजेडी प्रमुख लाल प्रसाद यादव मिलने पहुंचे। उनसे कुछ देर मिलने के बाद वह अस्पताल से निकले। बाहर मीडिया को बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अब मुलायम जी की हालत पहले से सुधर रही है।आप सभी ईश्वर से उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ करें।
इससे पहले मुलायम सिंह को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वह पिछले एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 82 साल के मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वह हरियाणा के अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में हैं।
अभी पढ़ें – पीएम नरेंद्र आज जाएंगे हिमाचल प्रदेश, कुल्लू के दशहरा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
समाजवादी पार्टी ने 3 अक्टूबर को एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें बताया गया था कि नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि कृपया अस्पताल न आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
52 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
14 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines