Raju Srivastava Net Worth: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। कॉमेडी स्टार अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं।
राजू श्रीवास्तव नेट वर्थ
बात करें अगर स्टार के नेटवर्थ (Raju Srivastava Net Worth) की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू के पास कुल मिलाकर लगभग 20 करोड़ की संपत्ति है। उनकी कमाई के मेन सोर्स की लिस्ट में कई रियलिटी शोज होस्टिंग, एडवर्टाइजमेंट, रियलिटी शोज और स्टेज शोज शामिल थे। एक्टर ने कानपुर में खुद का एक घर भी बनवाया था। इसके अलावा बात करें अगर उनके कार कलेक्शन (Raju Srivastava Luxury Car Collection) की तो स्टार के पास इनोवा, ऑडी क्यू7 और बीएमडब्लू 3 सीरीज है।
एक शो के लिए करते थे इतना चार्ज
गौरतलब है कि राजू ने कई कॉमेडी शोज किए हैं। इसके अलावा राजू कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मीडिया खबरों की मानें तो एक शो के लिए राजू श्रीवास्तव करीब 5 से 10 लाख रुपए चार्ज करते थे।आज भी फैंस के बीच राजू की कॉमेडी का जादू देखने को मिलता है। इसके अलावा एड फिल्म्स से कॉमेडी स्टार लाखों कमाते थे।
58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
26 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
5 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
6 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
8 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines