नई दिल्ली: मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। वे पीछले 42 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।
कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
22 सितंबर की सुबह राजू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले राजू का परिवार उन्हें मुंबई या कानपुर ले जाने पर विचार कर रहा था। हालांकि, विचार-विमर्श करने के बाद परिवार ने तय किया है कि वह कॉमेडियन का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमेडी स्टार के निधन पर शोक जताया है। पीएम ने राजू श्रीवास्तव संग तस्वीर साझा कर उनको श्रद्धांजलि दी है।
राजू श्रीवास्तव इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था। रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत सदमे में है। सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है।
राजनाथ सिंह ने राजू के निधन पर शोक जताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!
अमित शाह ने व्यक्त किया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट लिखा, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति
अभी पढ़ें – आज सोनिया गांधी से मिलेंगे अशोक गहलोत, पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर हो सकता है मंथन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे। ।। ॐ शांति ।।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
7 mins agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
12 hrs agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
13 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
14 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
15 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
16 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
16 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines