नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट अदित्य बल की पार्थिव देह जम्मू में उनके पैतृक स्थान पर पहुंची। इस दौरान भारी तादाद में शहरवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
बल उन दो पायलटों में से एक थे, जो 28 जुलाई; गुरुवार की रात राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास भारतीय वायु सेना (IAF) के एक ट्विन-सीटर मिग -21 ट्रेनर विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।
IAF ने एक बयान में कहा, “IAF को पायलटों के जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।”
वायुसेना का अहम फैसला
रूसी लड़ाकू विमान मिग-21 के बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होने के मामलों के बीच भारतीय वायुसेना ने अहम फैसला लिया है। बता दें कि भारतीय वायु सेना 30 सितंबर तक मिग -21 बाइसन विमान के एक और स्क्वाड्रन को सेवानिवृत्त करने जा रही है।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-21 टाइप 69 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक युवा फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए बाल और विंग कमांडर राणा सहित दोनों पायलट शहीद हो गए।
IAF के सूत्रों ने एएनआई को बताया, “श्रीनगर एयरबेस से बाहर स्थित 51 स्क्वाड्रन को 30 सितंबर को रिटायर किया जा रहा है। इसके बाद, विमानों के केवल तीन स्क्वाड्रन सेवा में रह जाएंगे और वर्ष 2025 तक चरणबद्ध हो जाएंगे।” उन्होंने कहा कि अब हर साल इन विमानों में से प्रत्येक पर एक स्क्वाड्रन की नंबर प्लेट जाएगी।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
4 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
5 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
9 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
10 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines