Railway Budget 2024 Interim Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट से देशवासियों को काफी उम्मीद है। अंतरिम बजट 2024-25 में देश की लाइफ लाइन कहे जाने वाले भारतीय रेलवे को बड़ी सौगात मिल सकती है। रेलवे नेटवर्क, ट्रेनों की स्पीड-संख्या बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री इंडियन रेलवे का बजट बढ़ा सकती हैं।
वंदेभारत और अमृत भारत एक्सप्रेस पर विशेष फोकस
इंडियन रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नई-नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे का विशेष फोकस वंदेभारत स्लीपर, अमृत भारत एक्सप्रेस जैसे नई ट्रेनों की सुरक्षा पर है। एक्सपर्ट का मानना है कि इसके लिए वित्त मंत्री रेलवे को 3 लाख करोड़ रुपये का बजट दे सकती हैं।
अगले पांच साल में चलेंगी तीन हजार नई ट्रेनें
पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि आने वाले 5 सालों में 3000 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। भारतीय रेलवे की ओर से अपने नेटवर्क पर सेमी-हाई स्पीड प्रीमियम कनेक्टिविटी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बढ़ाने की योजना बनाई गई है। बजट में इस बात का जिक्र हो सकता है।
तेजी से बिछाई जा रहीं रेलवे लाइनें
इंडियन रेलवे तेजी से नई लाइनों का जाल बिछा रहा है। जहां अबतक रेलवे नहीं पहुंच पाया है वहां भी रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं। देश के कोने-कोने तक पहुंचना भारतीय रेलवे का लक्ष्य है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है।
स्वदेशी कवच सिस्टम पर भी विशेष ध्यान
जैसे-जैसे ट्रेनों की स्पीड बढ़ रही है, वैसे-वैसे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर भारतीय रेलवे का ध्यान स्वदेशी कवच सिस्टम पर है। इस सिस्टम में काफी खर्च आएगा, इसके लिए अलग से बजट मिल सकता है।
तैयार किया जा रहा अत्याधुनिक स्टेशन
साथ ही भारतीय रेलवे की ओर से स्टेशनों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अत्याधुनिक स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
11 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
12 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines