नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का खतरा फिर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं, इससे पहले सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।
इस बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। सोनिया गांधी को इससे पहले जून के महीने में कोरोना वायरस हुआ था। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अगले कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे। वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। राहुल गांधी से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि तीन दिन पहले सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि आज फिर से कोविड से संक्रमित हो गई। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगी।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
8 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
8 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
14 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines