---विज्ञापन---

Rahu Gochar 2024: 10 नवंबर से बदलेगी छाया ग्रह की चाल, 5 राशियां होंगी मालामाल; धन से भर जाएगी तिजोरी!

Rahu Gochar 2024: राहु ग्रह 10 नवंबर, 2024 अपनी चाल बदल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह कहे जाने वाले राहु के चाल में परिवर्तन से 5 राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और खूब धन और शोहरत पाएंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के 9 ग्रहों में शनि के अलावा राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं, जो बेहद धीमी चाल में चलते हैं। सामान्य तौर पर यह देखा गया है, जो ग्रह जितनी धीमी चाल चलते हैं, उनका असर उतना स्थायी होता है। राहु लगभग 18 महीने एक राशि में और लगभग 6 महीने एक नक्षत्र में गोचर करते हैं। शनि की तरह राहु ग्रह का असर भी काफी लंबे समय तक बना रहता है। यह पाया गया है कि जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु मजबूत और अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो वे जातक को प्रसिद्धि, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाते हैं। उनके असर से जातक वैज्ञानिक, कलाकार या राजनीतिज्ञ बनते हैं।

वहीं, राहु के कमजोर और अशुभ होने से राहु व्यक्ति को जीवन अशांति, मानसिक तनाव, और बीमारियां दे सकता है। यह व्यक्ति को नशा, जुआ और अन्य बुरी आदतों की ओर ले जाता है, जिससे जीवन भी तबाह हो सकता है। राहु की चाल में बदलाव से जीवन के इन सभी पहलुओं पर असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक रविवार 10 नवंबर, 2024 को राहु रात में 11 बजकर 31 मिनट पर उत्तराभाद्रपद भाद्रपद के तृतीय पद से निकलकर द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। यहां वे 12 जनवरी, 2025 तक विराजमान रहेंगे। राहु की चाल में इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, जो अच्छे और बुरे दोनों तरह के हो सकते हैं। लेकिन 5 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं और उनकी तिजोरियां धन से भर सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ में ठेकुआ क्यों चढ़ाते हैं, क्यों कहते हैं इसे महाप्रसाद, जानें विस्तार से

---विज्ञापन---

राहु की चाल में बदलाव का राशियों कर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की तनाव और चिंता कम होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन के रहन-सहन में पॉजिटिव बदलाव आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। राजनीति से जुड़े जातकों कोई बड़ा राजकीय पद मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों का मन पढ़ाई में लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तेदारों का भी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

राहु की चाल में बदलाव से कन्या राशि के जातकों के जीवन में स्थिरता आएगी। स्वभाव और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक असर होगा। आप अधिक धैर्यवान और संयमित रहेंगे। निवेश से लाभ होने से धन संकट दूर होंगे। घर और परिवार की स्थिति मजबूत होगी। जॉब में भी स्थिरता रहेगी। आमदनी बढ़ने या बोनस मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। आपके सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई पुरानी बीमारी दूर होने से मन खुश रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातक राहु की चाल में बदलाव आने से बेहद संचार कुशल और रचनात्मक रहेंगे। मानसिक स्थिति  महबूत बनी रहेगी, आप सही निर्णय ले पाएंगे। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होने से आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्राएं सुखद रहेंगी। स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सहयोगी स्वभाव और दान देने की प्रवृत्ति आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा करेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रिश्ते और लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों में राहु की चाल में बदलाव से संवेदनशीलता बढ़ सकती हैं। आप दूसरों के प्रति अधिक केयरिंग होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होने प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभदायक रहेगा। आपको नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। कॉलेज की ट्रिप यादगार और सुखद रहेंगी। लेखन से जुड़े व्यक्तियों को उनकी किसी रचना के लिए पुरस्कार मिल सकता है। अच्छी-खासी धन राशि भी मिल सकती है। परिवार में सब मंगलमय होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

राहु की चाल में बदलाव से आपमें एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। आप बेहतर निर्णय लेने में कामयाब होगने। आप अधिक सकारात्मक रहेंगे। आय के नए स्रोत खुलने से इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका तनाव कम होगा। जॉब और कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। प्रमोशन हो सकता है। आपकी व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया मार्केटिंग के सहारे धन की आमद बढ़ेगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। घर में मांगलिक काम हो सकते है। रिश्ते में मजबूती आएगी। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में किसी सोलमेट का प्रवेश हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 06, 2024 09:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola