Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का नम आंखों व राष्ट्रगान के साथ सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर में अंतिम किया जा रहा है। रानी के ताबूत को बेहद निजी पारिवारिक लोगों के बीच दफनाया जाएगा। ताबूत को धीरे-धीरे शाही तिजोरी में उतारा गया। इस बीच किंग चार्ल्स ने अंतिम संस्कार में आए सभ लोगों काे धन्यवाद दिया। इस दौरान किंग चार्ल्स समेत परिवार के सभी लोगों की आंखे नम दिखी।
अभी पढ़ें – पूर्वी लीसेस्टर हिंसा में गिरफ्तार लोगों की संख्या पहुंची 15
पहले विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में Committal Service शुरू की गई। फिर ताबूत को धीरे-धीरे Royal Vault में उतारा गया। महारानी को उनके दिवंगत पति के साथ ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की अंतिम विदाई में सोमवार देर शाम दो मिनट का मौन रखा गया। फिर अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त हुई।
The Committal Service for Queen Elizabeth II
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी आदि विश्व के नेता शामिल हुए। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया। इससे पहले महारानी के ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे से ग्रेट वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया था। फिर वेलिंगटन आर्क तक जुलूस के लिए तैयार स्टेट गन कैरिज पर वापस रखा गया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की थी।
Queen Elizabeth on Rajrath last time
उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम विदाई के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Queen Elizabeth II Funeral) समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहे। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया गया।
अभी पढ़ें – ब्रिटेन के लीसेस्टर में मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने निंदा की, कार्रवाई की भी मांग
Queen Elizabeth II Funeral service ends
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच थे। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल हुए। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल रहे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
35 mins agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 hr agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines