World: पूर्वी लीसेस्टर हिंसा में गिरफ्तार लोगों की संख्या पहुंची 15

UK violence file photo

East Leicester violence file photo

विज्ञापन

लंदन: पूर्वी लीसेस्टर हिंसा मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या सोमवार को 15 तक पहुंच गई है। भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 मैच जीतने के बाद 28 अगस्त को यहां हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया था।
लीसेस्टरशायर पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार को युवकों के समूहों के बीच झड़प के बाद गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ी है।

अभी पढ़ें – सेंट जॉर्ज चैपल में Committal Service शुरू, किंग जॉर्ज VI मेमोरियल में दफनाया जाएगा ताबूत

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बता दें कि इस घटना के कई वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में हिंदुओं को बर्बरता और आतंकित करते हुए पाकिस्तानी संगठित गिरोह दिख रहे थे। ब्रिटेन स्थित मीडिया प्रकाशन लीसेस्टर मर्करी के अनुसार हिंसा सबसे पहले 28 अगस्त को शुरू हुई थी जब भारत ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीता था। जिसके बाद मेल्टन रोड, बेलग्रेव में लड़ाई छिड़ गई।

घटना के बाद लीसेस्टरशायर पुलिस ने स्थानीय समुदाय के नेताओं के समर्थन से बातचीत और शांत रहने का आह्वान जारी रखने का आश्वासन दिया। इससे पहले पुलिस ने शांति का आह्वान करते हुए सभी को घर लौटने के लिए कहा था। झड़प के बाद लीसेस्टरशायर पुलिस ने शांति बनाए रखने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ